डोर-टु-डोर जल्द शुरू होगा कचरों का उठाव

Updated at : 21 Jul 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
डोर-टु-डोर जल्द शुरू होगा कचरों का उठाव

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित शहर के विकास को लेकर कई कार्य योजनाएं बनायी गयी. साथ ही उन्हें जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया. चक्रधरपुर : नगर पर्षद के सफाई कर्मी अब डोर-टू-डोर कचराें का उठाव करेंगे. साथ ही कचरों की शहर के बाहर फेंकने के लिए […]

विज्ञापन

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

शहर के विकास को लेकर कई कार्य योजनाएं बनायी गयी. साथ ही उन्हें जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया.
चक्रधरपुर : नगर पर्षद के सफाई कर्मी अब डोर-टू-डोर कचराें का उठाव करेंगे. साथ ही कचरों की शहर के बाहर फेंकने के लिए वाहन की खरीदारी की जायेगी. उक्त प्रस्ताव बुधवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय परिसर में आयोजित बोर्ड की बैठक मेें लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने कहा कि वार्ड पार्षदों की सहमति से ही सारा काम होगा. जनहित में नगर पर्षद कार्य करेगी. मौके पर सफाई निरीक्षक सनातन मुखी व अरुण सिंह को निर्देश दिया गया कि कूड़ा उठाव के लिए प्रयोग की जाने वाले वाहनों की लॉग बुक तैयार करें.
साथ ही प्रतिदिन वाहनों में कितना तेल प्रयोग किया जाता है और कितना चला, इसकी रिपोर्ट हर दिन प्रस्तुत करें. बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं. बैठक में उपाध्यक्ष आनंद कसेरा, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, आरइओ के एसडीओ श्रवण शर्मा, जेइ हरि नंदन रजक, जेइ जियाउल हक के अलावा सरोज कसेरा, शंभू साव, विनय बर्मन, लीला प्रसाद, ज्योति केरकेट्टा आदि वार्ड पार्षद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola