टाटा स्टील का स्वच्छ भारत, स्वच्छ अभियान लांच

चाईबासा : टाटा स्टील ने नोवामुंडी में स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ नोवामुंडी’ लांच किया. यह अभियान टाटा स्टील नोवामुंडी के सेक्युरिटी डिपार्टमेंट और नोवामुंडी पुलिस का संयुक्त प्रयास है. अभियान नोवामुंडी के संग्राम साही कॉलोनी गेट से आरंभ किया गया, जो नोवामुंडी बाजार होते हुए बॉटम बिन प्लांट गेट तक चला. इस अवसर पर […]
चाईबासा : टाटा स्टील ने नोवामुंडी में स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ नोवामुंडी’ लांच किया. यह अभियान टाटा स्टील नोवामुंडी के सेक्युरिटी डिपार्टमेंट और नोवामुंडी पुलिस का संयुक्त प्रयास है. अभियान नोवामुंडी के संग्राम साही कॉलोनी गेट से आरंभ किया गया, जो नोवामुंडी बाजार होते हुए बॉटम बिन प्लांट गेट तक चला.
इस अवसर पर टाटा स्टील ओएमक्यू के जीएम पंकज सतीजा ने कहा कि कंपनी अभियान के माध्यम से नोवामुंडी के निवासियों में दायित्व की भावना पैदा करना चाहती है. उन्होंने कहा कि लोगों को कचरा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिये. वहीं दूसरों को ऐसा करने देना चाहिये. डेंगू रोकथाम के लिए उठाये गये कदम. टाटा स्टील ने नोवामुंडी और जोड़ा में डेंगू की रोकथाम के लिए अग्र-सक्रियता से कई कदम उठाये हैं. जन-समूहों के बीच संवेदीकरण सत्र का आयोजन किया.
ग्रामीणों में जागरुकता के लिए पर्चियों और पोस्टर वितरण किया गया. घर-घर जाकर जागरुकता का प्रसार करने के लिए टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसायटी से 20 वोलेंटियरों को नियोजित किया गया है. हालांकि डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




