झारखंड एक्साइज कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Apr 2026 2:35 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

JSSC Excise Constable Admit Card 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने Excise Constable 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है.

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Admit Card 2026: झारखंड में Excise Constable (एक्साइज कांस्टेबल) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. इस वैकेंसी के लिए साल 2023 में नोटिफिकेशन जारी हुआ था. तीन साल के बाद इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 पदों पर भर्तियां होंगी.

JSSC Excise Constable Admit Card 2026 ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Excise Constable Admit Card 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

JSSC Excise Constable Admit Card 2026 Download Here

कैटेगरी वाइज पोस्ट डिटेल्स

कैटेगरीपोस्ट
UR237
EWS59
BC I50
BC II32
SC57
ST148
Total583

झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2023 में कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें अनारक्षित (UR) कैटेगरी के लिए 237 पद, EWS के लिए 59 पद, BC-I के लिए 50 पद, BC-II के लिए 32 पद, SC के लिए 57 पद और ST के लिए 148 पद आरक्षित किए गए हैं.

12 अप्रैल को होगी परीक्षा

झारखंड Excise Constable भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा. इसके लिए राज्य के 8 जिलों में कुल 370 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे.

इस भर्ती के पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट आयोजित किया गया था. फिजिकल टेस्ट में करीब 1,48,200 से ज्यादा उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे. अब इन्हीं सफल उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है.

यह भी पढ़ें: JPSC की सहायक वन संरक्षक परीक्षा में 100 से ज्यादा गलतियां, देखकर पीट लेंगे सिर 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola