टीवी के राम ने रणबीर कपूर को बताया संस्कारी, रामायण मूवी में खुद आएंगे नजर

Updated:
विज्ञापन
टीवी के राम ने रणबीर कपूर को बताया संस्कारी, रामायण मूवी में खुद आएंगे नजर

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक पर टीवी के राम अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रणबीर के लुक को काफी खूबसूरत बताया. उन्होंने रणवीर को मेहनती और संस्कारी बताया. फिल्म में अरुण गोविल खुद राम के पिता दशरथ के रोल में नजर आएंगे. जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

Ramayana Movie: बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. हाल ही में रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया, जिस पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. इसी बीच टीवी के ‘राम’ अरुण गोविल ने रणबीर को लेकर दिल जीतने वाली बात कही है.

दरअसल, फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणबीर न सिर्फ शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहद संस्कारी और मेहनती इंसान भी हैं. गोविल का मानना है कि रणबीर इस रोल के लिए पूरी मेहनत करेंगे और अपना बेस्ट देंगे.

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि अरुण गोविल ने रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी. इस शो को रामानंद सागर ने बनाया था और यह भारतीय टीवी इतिहास के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में गिना जाता है. अब नई फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा.

रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में दिखेंगे

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, साइ पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा सन्नी देओल हनुमान और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. फिलहाल फिल्म से सिर्फ रणबीर कपूर का लुक सामने आया है, बाकी कलाकारों के लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: टीवी के ‘शक्तिमान’ ने समय रैना को जमकर लताड़ा, बढ़ा विवाद

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola