तीसरे दिन मृत वृद्ध के शव को पुलिस ने लिया कब्जे में

Updated at : 14 Jul 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन मृत वृद्ध के शव को पुलिस ने लिया कब्जे में

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के पोकुवाबेड़ा गांव में मृत पड़े एक वृद्ध के शव को तीन दिनों बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा. जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय जालु सामड की मौत 11 जुलाई हो गयी थी, जबकि पुलिस को इसकी सूचना बुधवार को मिली. मौत कैसे हुई इसका पता […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के पोकुवाबेड़ा गांव में मृत पड़े एक वृद्ध के शव को तीन दिनों बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा. जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय जालु सामड की मौत 11 जुलाई हो गयी थी, जबकि पुलिस को इसकी सूचना बुधवार को मिली. मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है.

बुधवार को गांव के मुंडा व मृतक के भतीजा ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया. मृतक के भतीजा पुराम सामड ने थाने में लिखित सूचना देते हुए बताया कि चाचा जालु सामड की मौत सोमवार को हुई है. परिवार में अन्य कोई सदस्य नहीं है. इधर, पुलिस ने बताया कि जालु की मौत की सूचना दो दिन बाद दी गयी. भतीजा के अनुसार को शव को गर्म पानी से नहलाया गया था, जिससे उसके शरीर से चमड़ा अलग हो गया था. कहीं कहीं शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं. पुलिस मामले को संदेहास्पद मानते घटना की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola