कोल्हान के तीनों जिलाध्यक्षों हटाये जायें

Updated at : 14 Jul 2016 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान के तीनों जिलाध्यक्षों हटाये जायें

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पूर्व सांसद बागुन सुम्बरूई की अध्यक्षता में बाल मंडली में हुई. इसमें 30 जुलाई को सरायकेला में पार्टी के महासम्मेलन सह संगठनात्मक चिंतन शिविर मिशन-2019 को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बागुन सुम्बरूई समेत पुराने नेताओं ने तीनों जिले में पदास्थापित कांग्रेस के […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पूर्व सांसद बागुन सुम्बरूई की अध्यक्षता में बाल मंडली में हुई. इसमें 30 जुलाई को सरायकेला में पार्टी के महासम्मेलन सह संगठनात्मक चिंतन शिविर मिशन-2019 को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

बागुन सुम्बरूई समेत पुराने नेताओं ने तीनों जिले में पदास्थापित कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्षों को नौसिखिया बताया. निर्णय लिया गया कि तीनों जिला के अध्यक्षों को नहीं हटाये जाने तक मिशन 2019 के सफल नहीं होने की बात आलाकमान के पास रखी जायेगी. मौके पर कालीपद सोरेन, राज कुमार रज्जक, संजय चक्रवर्ती, पुरेंद्र हेंब्रम, नंदलाल गोप, राम सिंह सवैया, साधुचरण कुंटिया, शकीला बानो, पार्वती तामसोय, तुरी सुंडी, शेख तैयब अली, रविद्र मंडल, गंभीर सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे.

पूर्व सांसद की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने की बैठक, लिया निर्णय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola