सीकेपी के सरोज बने सदस्य चाईबासा पार्षदों का वॉकआउट

Updated at : 13 Jul 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी के सरोज बने सदस्य चाईबासा पार्षदों का वॉकआउट

विवाद. आम सहमति व वोटिंग पर भी नहीं माने चाईबासा के वार्ड पार्षद जिला योजना समिति सदस्य के चुनाव में नप से एक सदस्य का करना था चुनाव संख्या बल में भारी होने के कारण चक्रधरपुर ने खुद से चुन लिया सदस्य चाईबासा : जिला योजना समिति सदस्य के लिए चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद […]

विज्ञापन

विवाद. आम सहमति व वोटिंग पर भी नहीं माने चाईबासा के वार्ड पार्षद

जिला योजना समिति सदस्य के चुनाव में नप से एक सदस्य का करना था चुनाव
संख्या बल में भारी होने के कारण चक्रधरपुर ने खुद से चुन लिया सदस्य
चाईबासा : जिला योजना समिति सदस्य के लिए चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से एक सदस्य का चयन करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की गयी. इसमें चाईबासा और चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड पार्षद उपस्थित थे. एडीसी जयकिशोर प्रसाद ने सभी वार्ड पार्षदों को बताया कि दोनों नगर परिषद क्षेत्र से एक सदस्य का चयन होना है. यह सुनते ही चाईबासा नगर पर्षद के वार्ड सदस्य बैठक से बाहर निकल गये.
यहां वार्ड सदस्यों ने गुप्त मंत्रणा की. इसके बाद फिर बैठक में गये. एडीसी ने दोनों नगर पर्षद के सदस्यों को आम सहमति बनाकर जिला योजना समिति का सदस्य चुनने का प्रस्ताव दिया. इस पर वार्ड पार्षद राजी नहीं हुए. बाद में एडीसी ने वोटिंग का विकल्प दिया. इसके लिए नामांकन करने की बात कही. इस प्रस्ताव को भी चाईबासा नगर पर्षद के सदस्यों ने खारिज कर दिया. चाईबासा नगर पर्षद के सदस्यों ने कहा कि चक्रधरपुर में कुल 23 वार्ड हैं.
वहीं चाईबासा में 19 वार्ड हैं. इस लिहाज से वोटिंग होने पर चक्रधरपुर के वार्ड पार्षद ही जिला योजना समिति के लिए सदस्य चुने जायेंगा. ऐसे में चाईबासा नगर पर्षद के सदस्यों को बैठक में बुलाना ही नहीं चाहिए था. ये बातें कहते हुए चाईबासा नगर पर्षद के वार्ड पार्षद वॉक आउट कर गये. चाईबासा नगर पर्षद के वार्ड सदस्यों के वॉक आउट किये जाने के बाद चक्रधरपुर से वार्ड पार्षद सरोज कसेरा को जिला योजना समिति का सदस्य चुना गया. संख्या बल के आधार पर एडीसी ने सरोज कसेरा के चयन पर स्वीकृति प्रदान कर दी.
सीकेपी से 19 व चाईबासा से 17 पार्षद पहुंचे थे
चक्रधरपुर में कुल 23 और चाईबासा में 19 वार्ड पार्षद हैं. बैठक में चक्रधरपुर से 19 व चाईबासा से 17 वार्ड पार्षद पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola