धरने पर बैठे ग्रामीण

Published at :17 Feb 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण

20 फरवरी तक सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक स्टेशन पर होगा धरना-प्रदर्शन बड़बिल : बड़बिल से बांसपानी तक सीधे रेल संपर्क तथा शहर के बीच मौजूद दो रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर बनाने की मांग को लेकर बड़बिल विकास परिषद ने मंगलवार से बड़बिल रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. धरना […]

विज्ञापन

20 फरवरी तक सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक स्टेशन पर होगा धरना-प्रदर्शन

बड़बिल : बड़बिल से बांसपानी तक सीधे रेल संपर्क तथा शहर के बीच मौजूद दो रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर बनाने की मांग को लेकर बड़बिल विकास परिषद ने मंगलवार से बड़बिल रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. धरना 16 से 20 फरवरी तक सुबह 9 से 2 बजे तक चलेगा.
अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 24 को आर्थिक नाकेबंदी
विभिन्न मांगों को लेकर बड़बिल विकास परिषद के नेतृत्व में सैकड़ों लोग मंगलवार सुबह स्टेशन पहुंचे और दोपहर तक धरना दिया. इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस भी तैनात रही. परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर पूर्वी रेलवे ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 24 फरवरी को बड़बिल में आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी.
राजनीतिक पार्टियां दे रहीं सहयोग
धरने को कई राजनीतिक पार्टियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है, साथ ही कई शहर के 48 सामाजिक संगठन, ट्रेड यूनियन व महिला संगठन भी समर्थन दे रहे हैं. ज्ञात हो कि बड़बिल से बांसपानी की दूरी करीब 10 किलोमीटर है. सड़क से यात्रा करने पर आधे घंटे का वक़्त लगता है. इसी कारण बड़बिल से पुरी, भुवनेश्वर जाने वाले यात्री इंटर सिटी ट्रेन में बड़बिल की बजाय बांसपानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं. बड़बिल से ट्रेन खुलने के तीन घंटे बाद ट्रेन डांगुवापोसी होते हुए बांसपानी पहुुंचती है. अगर बड़बिल-बांसपानी के बीच सीधे रेल संपर्क हो जाता है तो यात्रियों के साथ साथ रेलवे को भी लाभ होगा. इस दौरान मांग की गयी कि शहर के बीचों बीच बने दो रेलवे फाटकों पर फ्लाई ओवर बनाया जाये, ताकि इनसे आए दिन लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola