बीडीओ ने दो रोजगार सेवक को किया शो-कॉज

नोवामुंडी : किसान भवन में मंगलवार को विकास योजना की आयोजित समीक्षा बैठक में मनरेगा योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में बीडीओ अमरेन डांग ने दो रोजगार सेवक सविता तिरिया व शारदा टोप्नो को शो-कॉज किया है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के बड़ापासेया व पोखरपी पंचायत में कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन इंट्री हो […]
नोवामुंडी : किसान भवन में मंगलवार को विकास योजना की आयोजित समीक्षा बैठक में मनरेगा योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में बीडीओ अमरेन डांग ने दो रोजगार सेवक सविता तिरिया व शारदा टोप्नो को शो-कॉज किया है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के बड़ापासेया व पोखरपी पंचायत में कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन इंट्री हो रही है.
सभी पंचायत सेवकों को अमल करने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2014-15 से लंबित 331 इंदिरा आवास योजनाएं अविलंब पूर्ण करने को कहा. मनरेगा में अभियंता योजना स्थल पर जाकर मापी कर एमबी बुक में दर्ज करे. उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुबोध प्रमाणिक ने बताया कि सुखाड़ राहत के लिये 11 पंचायत से 2173 किसानों के 1,345 हेक्टेयर जमीन में हुये फसल का नुकसान हुआ है. किसान मित्रों ने सर्वेक्षण कर रिपोर्ट दी है. आवश्यक कार्रवाई के लिये अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




