जगन्नाथपुर में डायन के संदेह में महिला की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर : डायन के संदेह में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ांगहातु पंचायत अंतर्गत जोड़ापोखर निवासी भजमती पूर्ति (55) की हत्या कर दी गयी है. शुक्रवार की सुबह उसका शव जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे एक पेड़ पर झुलता पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : डायन के संदेह में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ांगहातु पंचायत अंतर्गत जोड़ापोखर निवासी भजमती पूर्ति (55) की हत्या कर दी गयी है. शुक्रवार की सुबह उसका शव जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे एक पेड़ पर झुलता पाया गया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में भजमती की हत्या से पूर्व बुरी तरह से पिटाई किये जाने का पता चला है. उसके हाथ व पैर तोड़ दिए गये थे.
परिजनों के मुताबिक भजमती मंगलवार से लापता थी. उसका शव उसकी भाभी बालेमा ने सबसे पहले देखा और पति को बताया. गांव के कुछ लोग पिछले कुछ समय से भजमती पर डायन होने का आरोप लगा रहे थे. अंदेशा है कि डायन के संदेह में ही उसकी हत्या कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




