सौ रुपये के चेक पर उड़ाये 45 हजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : तीर जालसाजों ने सौ रुपये का चेक लेकर एक महिला के बैंक खाते से 45 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना के संबंध में गुड़ा गांव निवासी सनातन बलमुचु द्वारा डेढ़ माह बाद झींकपानी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इसमें उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2015 की सुबह 11 बजे दो लोग […]
विज्ञापन
चाईबासा : तीर जालसाजों ने सौ रुपये का चेक लेकर एक महिला के बैंक खाते से 45 हजार रुपये उड़ा लिये.
घटना के संबंध में गुड़ा गांव निवासी सनातन बलमुचु द्वारा डेढ़ माह बाद झींकपानी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इसमें उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2015 की सुबह 11 बजे दो लोग बाइक पर उसके घर पहुंचे. उन्होंने खुद को जमशेदपुर के निर्मल शीड कंपनी का कर्मचारी बताया था और कहा कि उनकी कंपनी फूल व सब्जियों का बीज बेचती है.
ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिये उन्हें सौ रुपये की राशि में मेंबर बनाया जाता है. उन्हें यकिन दिलाकर दोनों लोगों ने उनसे 100 रुपये का चेक ले लिया. 16 दिसंबर को जब वे अपनी पीएनबी खाते का बैलेंस दर्ज कराने पहुंची, तो उन्हें पता चला कि दोनों व्यक्तियों को दिये गये चेक के जरिये उनके खाते से 45,500 रुपये निकाल लिये.
बैंक के जरिये उन्हें पता चला कि चाईबासा के एक्सीस बैंक के खाताधारक सुशांता कुमार पानी की ओर से क्लियरेंस के लिये चेक लगाया गया. हालांकि एक्सिस बैंक की ओर से उन्हें खाताधारक का पता नहीं बताया गया. उनकी शिकायत पर पुलिस ने सुशांता कुमार पानी समेत दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




