ओडिशा के घटगांव मंदिर में दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी

Updated:
विज्ञापन
ओडिशा के घटगांव मंदिर में दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी

मीताली राहा (ब्लू गुलाबी साड़ी) बबली राहा (हल्का पीला ग्रीन साड़ी)

West Singhbhum News: घटगांव मंदिर में पोणा संक्रांति के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

West Singhbhum News: आस्था के पर्व पोणा संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को ओडिशा के घटगांव मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक चोरी की घटना सामने आई है. इसी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली. भीड़ इतनी अधिक थी कि महिलाओं को तुरंत इस घटना का पता तक नहीं चल पाया. 

पूजा के दौरान भीड़ में हुई चोरी

जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी बंगाली पाड़ा निवासी मिताली राहा उर्फ ब्यूटी राहा और बबली राहा अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंची थीं. दर्शन के लिए कतार में खड़े रहने के दौरान ही चोरों ने बड़ी सफाई से उनके गले से चेन पार कर दी. 

13 और 20 ग्राम की चेन चोरी

बताया गया कि मिताली राहा की चेन करीब 13 ग्राम और बबली राहा की चेन करीब 20 ग्राम सोने की थी. दोनों चेन का कुल बाजार मूल्य लगभग 5 से 6 लाख से अधिक रुपए बताया जा रहा है. घटना का एहसास उन्हें पूजा के बाद हुआ, जब उन्होंने अपने गले में चेन नहीं देखी. तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे. 

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

बुधवार को दोनों महिलाएं अपने परिवार के साथ घर लौट गईं और काफी निराश हैं. फिलहाल इस मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उसी दिन कुछ अन्य महिलाओं के साथ भी चोरी की घटनाएं हुई हैं. उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार इस मंदिर में आ चुकी हैं, लेकिन इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी. इस बार हुई वारदात ने उन्हें हैरान और चिंतित कर दिया है. 

सतर्क रहने की अपील

उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर सतर्क रहें और कीमती आभूषण पहनने से बचें. 

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola