चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
maa paudi mandir

मां पाउडी मंदिर में वार्षिक अनुष्ठान

West Singhbhum News: चक्रधरपुर के मां पाउड़ी मंदिर में वार्षिक अनुष्ठान के दौरान आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला. इस मौके पर दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चक्रधरपुर से अनिल तिवारी की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर के ऐतिहासिक मां पाउड़ी मंदिर में वार्षिक अनुष्ठान के मौके पर भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस दौरान भक्तों ने मुश्किल साधना और अटूट विश्वास का परिचय दिया. धधकते अंगारों पर चलकर और नुकीले कांटों की शय्या पर लेटकर मां पाउड़ी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. 

ये लोग रहे मौजूद 

​इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव और वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा उपस्थित हुए. अतिथियों ने मां पाउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़

परंपरा के अनुसार, उपवास पर बैठे दर्जनों भक्तों ने नंगे पांव आग के दहकते कुंड को पार किया. इसके बाद भक्तों ने कांटों पर लेटकर कठिन परीक्षा दी, जिसे देख उपस्थित हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए. इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी जनसैलाब उमड़ा. 

वक्ताओं ने बताया परंपरा और आस्था का प्रतीक

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा मां पाउड़ी की कृपा पूरे चक्रधरपुर पर बनी रहे. भक्तों का यह अटूट विश्वास हमारी सांस्कृतिक पहचान है. इतने भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति और श्रद्धालु बधाई के पात्र हैं. उपाध्यक्ष ​विजय कुमार साव ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन परंपराओं और सामूहिक आस्था का प्रतीक है. हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति मां के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है. वरिष्ठ पत्रकार ​विनय मिश्रा ने कहा श्रद्धा और भक्ति का ऐसा संगम विरले ही देखने को मिलता है. विज्ञान के दौर में भी आस्था की यह शक्ति हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है. कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया. 

प्रशासन रहा मुस्तैद

आयोजन में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और वॉलिंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई. 

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola