पश्चिमी सिंहभूम में ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum News: चक्रधरपुर के देवगांव में एक दर्दनाक हादसे में ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चक्रधरपुर से रवि शंकर मोहंती की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रांसफार्मर पर चढ़े एक युवक को 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई. घटना के बाद चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. 

मामा घर आए थे दोनों पति पत्नी 

चक्रधरपुर थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव निवासी गंगा तांती अपने पत्नी के साथ बुधवार को देवगांव निवासी अपने मामा बाबू तांती के घर आया हुआ था. घर में जगह कम होने के कारण पत्नी अंदर सो रही थी, जबकि गंगा तांती घर के बाहर सोया हुआ था. गुरुवार सुबह लगभग 5:00 बजे अचानक वह बिस्तर से उठकर ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया, जिससे 11000 वोल्ट का करंट लगने से ट्रांसफार्मर के साथ चिपक गया. 

बिजली विभाग और पुलिस को दी सूचना 

घटना के बाद इसकी जानकारी बिजली विभाग और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस घटनास्थल पहुंची. बाद में बिजली बंद करके युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. 

परिवार का बयान: मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी 

घटना के सूचना मिलते ही मृतक गंगा तांती के बड़े भाई जुगल तांती घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ अपने मामा के घर देवगांव आया था. लेकिन दोनों की दिमागी स्थिति खराब होने के कारण वह ट्रांसफार्मर में चढ़ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि भाई के साथ पत्नी का भी दिमागी स्थिति खराब है. दोनों का इलाज चल रहा था. मृतक मजदूरी का काम करता था. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया पोइला वैशाख, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘प्रभात खबर’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola