छोटानागरा जंगल में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का हवलदार घायल

Updated:
विज्ञापन
west singhbhum news ied blast

छोटानागरा जंगल में सर्च अभियान सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

IED Blast News: छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी क्षति का सामना करना पड़ा, जब आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का हवलदार घायल हो गया. उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुवा से संदीप की रिपोर्ट

IED Blast News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में गुरुवार सुबह चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक घटना का सामना करना पड़ा. नक्सल प्रभावित इस इलाके में अभियान के दौरान अचानक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट हो गया. जिसमें 210 कोबरा बटालियन के हवलदार अभिनय कुमार मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए. यह विस्फोट बाबू डेरा जंगल क्षेत्र के पास हुआ, जहां पहले से नक्सल गतिविधियों की आशंका जताई जाती रही है. 

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट 

प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कोबरा जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान पहले से प्लांट किए गए आईईडी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर हवलदार मित्तल बुरी तरह घायल हो गए. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उनका बायां पैर और बायां हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी.

एयरलिफ्ट कर रांची भेजा 

घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल हवलदार को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों को उम्मीद है कि समय पर मिले इलाज से स्थिति में सुधार हो सकता है. 

विस्फोट के बाद फायरिंग और मुठभेड़ 

आईडी ब्लास्ट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुए इस हमले के बावजूद कोबरा बटालियन के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और कई राउंड गोलियां चलाईं. दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक मुठभेड़ जारी रही. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अब तक घटनास्थल से कोई शव बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा बल इस दिशा में भी जांच कर रहे हैं और इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन और भी तेज कर दिया गया है. 

जंगल में तलाशी अभियान

जंगल के हर हिस्से में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं. 

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया पोइला वैशाख, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘प्रभात खबर’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola