तुईबीर उप स्वास्थ्य केंद्र जजर्रहाल, सुविधा नदारद

Published at :11 Apr 2015 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
तुईबीर उप स्वास्थ्य केंद्र जजर्रहाल, सुविधा नदारद

चाईबासा : हरिला पंचायत का एक मात्र उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल है. इस स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम जान जोखिम में डालकर अपना कार्य कर रही हैं. इस केंद्र से छज्ज से प्लास्टर उखड़ने लगे हैं. प्लास्टर उखड़कर हमेशा गिरते रहते हैं. हाल ही में छज्ज से प्लास्टर उखड़कर गिर गया था. इससे अनहोनी […]

विज्ञापन

चाईबासा : हरिला पंचायत का एक मात्र उप स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल है. इस स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम जान जोखिम में डालकर अपना कार्य कर रही हैं. इस केंद्र से छज्ज से प्लास्टर उखड़ने लगे हैं. प्लास्टर उखड़कर हमेशा गिरते रहते हैं. हाल ही में छज्ज से प्लास्टर उखड़कर गिर गया था. इससे अनहोनी होते-होते बच गयी थी. सदर एसडीओ असीम किस्पोट्टा भी इस स्वास्थ्य केंद्र का हाल जानने के लिए यहां आये थे. लेकिन, स्थिति जस की तस बनी हुई है.

छत के अलावा दीवार में भी दरार आने लगी है. केंद्र में कार्यरत एएनएम की ओर से कई बार वरीय अधिकारियों को को जजर्र भवन की स्थिति से अवगत कराया जा चुका है. एएनएम को शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है. प्रसव के लिए भी अलग से कोई जगह नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola