पड़ोसी ने महिला के पेट में चाकू घोंपा, स्थिति गंभीर

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत रायकेरा गांव में सोमवार को दिन में एक युवक ने गांव की महिला के पेट में छुरा घोंप दिया. जिससे महिला की स्थिति गंभीर हो गयी है. परिजनों ने महिला को मनोहरपुर अस्पताल लाया,जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है.घटना के बाद से आरोपी युवक […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत रायकेरा गांव में सोमवार को दिन में एक युवक ने गांव की महिला के पेट में छुरा घोंप दिया. जिससे महिला की स्थिति गंभीर हो गयी है. परिजनों ने महिला को मनोहरपुर अस्पताल लाया,जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है.घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है.
जानकारी के मुताबिक तुराम कंडुलना की पत्नी मुंगी कंडुलना(40) घर पर अकेली थी. तुराम खेत में काम करने गया था.इसी क्रम में गांव के ही पड़ोस के युवक अमर पुर्ती ने घर में घुस कर मुंगी के पेट में छुरा घोंप दिया. जिससे मुंगी गिर गयी. इस दौरान तुराम भी पहुंच गया. तुराम ने अमर से घटना का कारण पूछा तो अमर यह कहकर फरार हो गया कि मुंगी उसकी पत्नी को बार-बार डायन कहती थी, जिसकी उसने सजा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




