फांसी लगा कर छात्र ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

जैंतगढ़ : भनगांव पंचायत के हुडीसाही टोला में एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. हुडीसाही टोला निवासी धनेश्वर गारी की 14 वर्षीय पुत्री सुजाता गिरी शनिवार को घर पर अकेली थी. सुबह ही उसके पिता किसी काम से नोवामुंडी चले गये थे. उसके पीछे […]
विज्ञापन
जैंतगढ़ : भनगांव पंचायत के हुडीसाही टोला में एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. हुडीसाही टोला निवासी धनेश्वर गारी की 14 वर्षीय पुत्री सुजाता गिरी शनिवार को घर पर अकेली थी.
सुबह ही उसके पिता किसी काम से नोवामुंडी चले गये थे. उसके पीछे उसकी मां जंगल गयी थी. जब वह घर लौटे तो बेटी को दुपट्टे से फंदे पर लटका पाया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना को दी. इसके बाद ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सकता है. लड़की सियालजोडा के बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय मे आठवीं कक्षा की छात्र थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




