सभी बेटियों को पहले पढ़ायें : पासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड महिला समाख्या के तत्वावधान में पहले पढ़ाई फिर विदाई का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को टोंटो में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षु आइएएस सह टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभारी किरण पासी ने कहा कि पहले पढ़ाई फिर विदाई हमारे समाज की सोच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी की तरह लड़की […]
विज्ञापन
चाईबासा : झारखंड महिला समाख्या के तत्वावधान में पहले पढ़ाई फिर विदाई का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को टोंटो में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षु आइएएस सह टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभारी किरण पासी ने कहा कि पहले पढ़ाई फिर विदाई हमारे समाज की सोच होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी की तरह लड़की की पढ़ाई को पूरी करवानी चाहिए. हम जागरूक हो चुके है. मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने शादी से अधिक जरूरी पढ़ाई को बताया व कहा कि बेटियों की शादी 18 साल के बाद ही हो. इस दौरान टोंटो प्रमुख गीता सुंडी, झींकपानी प्रमुख चांदमुनी बालमुचू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जनसेवक, मुखिया, उपमुखिया, एसीसी विद्यालय के शिक्षक, कस्तूबरा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन, शिक्षिका आदि उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




