तीन घरों का ताला तोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे आरइ कॉलोनी पी ब्लॉक में चोरों ने शुक्रवार की रात तीन रेल आवासों में ताला तोड़ कर चोरी कर ली. चोरों ने आरई कॉलोनी बजरंगबली मंदिर की दानपेटी तक को नहीं छोड़ा. पूरी पेटी को चोर ले गये. शुक्रवार रात आरई कॉलोनी पी ब्लॉक क्वार्टर संख्या पी 45/1 निवासी मंदीप सिंह के […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : रेलवे आरइ कॉलोनी पी ब्लॉक में चोरों ने शुक्रवार की रात तीन रेल आवासों में ताला तोड़ कर चोरी कर ली. चोरों ने आरई कॉलोनी बजरंगबली मंदिर की दानपेटी तक को नहीं छोड़ा. पूरी पेटी को चोर ले गये. शुक्रवार रात आरई कॉलोनी पी ब्लॉक क्वार्टर संख्या पी 45/1 निवासी मंदीप सिंह के आवास में चोरों ने आवास के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया.
अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ने के क्रम में घर वालों की नींद खुल गयी. लोगों के जागते ही चोर फरार हो गये. घरवालों ने बताया कि चोरों की संख्या चार थी. दूसरी घटना आरई कॉलोनी क्र्वाटर संख्या ई 57/2 निवासी रेलकर्मी कुंतल रॉय के आवास में घटी. चोरों ने रेल आवास के तीनों दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी कर ली. आवास में कोई मौजूद नहीं था. तीसरी घटना में चोरों ने ड्राइवर कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के दान पेटी को निशाना बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




