छापामारी में 30 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : आबकारी विभाग ने शुक्रवार को चक्रधरपुर के कोलचोकड़ा, फुलकानी, कुंभाटोली, कुदरी आदि स्थानों पर छापामारी कर अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया. भट्ठियों से पुलिस ने 30 लीटर शराब भी जब्त किया है.इस मामले में फुलकानी निवासी द्वारिका सुंडी व कोलचोकड़ा निवासी हीरा उरांव को गिरफ्तार किया है. छापामारी अभियान आबकारी विभाग […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : आबकारी विभाग ने शुक्रवार को चक्रधरपुर के कोलचोकड़ा, फुलकानी, कुंभाटोली, कुदरी आदि स्थानों पर छापामारी कर अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया. भट्ठियों से पुलिस ने 30 लीटर शराब भी जब्त किया है.इस मामले में फुलकानी निवासी द्वारिका सुंडी व कोलचोकड़ा निवासी हीरा उरांव को गिरफ्तार किया है.
छापामारी अभियान आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. कुदरीबाड़ी में छापामारी के दौरान शराब भट्टियों में रखे दर्जनों लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया. दो वाहन में दर्जनों आबकारी विभाग के पुलिस बल छापामारी स्थल पर पहुंचते ही शराब माफिया के बीच हड़कंप मच गयी.
शराब पीने व पिलाने वाले पुलिस बल को देख भाग खड़े हुए. इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. फुलकानी में छापामारी के दौरान द्वारिका सुंडी के पास पांच बोतल बीयर पाया गया. छापामारी अभियान में काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




