सरकारी नीतियां समय पर लागू करना ही प्राथमिकता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान के नये आयुक्त अरुण ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया. अरुण ने निवर्तमान आयुक्त आलोक गोयल की जगह ली है. अरुण इससे पहले खान सचिव के पद पर थे. आलोक गोयल का तबादला सांस्थनिक वित्त व कार्यकम सचिव के पद पर हो जाने के बाद अरुण को कोल्हान आयुक्त की जिम्मेवारी मिली […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान के नये आयुक्त अरुण ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया. अरुण ने निवर्तमान आयुक्त आलोक गोयल की जगह ली है. अरुण इससे पहले खान सचिव के पद पर थे. आलोक गोयल का तबादला सांस्थनिक वित्त व कार्यकम सचिव के पद पर हो जाने के बाद अरुण को कोल्हान आयुक्त की जिम्मेवारी मिली है. पदभार संभालने के बाद आयुक्त ने कहा कि सरकार की नीतियों को समय पर लागू करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
जल्द ही करेंगे समीक्षा
अवैध खनन पर पूछे गये सवाल पर आयुक्त ने कहा कि अब चूंकि मैं खान सचिव नहीं हूं, इस कारण इस पर कुछ भी अभी कहना ठीक नहीं रहेगा. उन्होंने बताया कि वह तो आज ही ज्वाइन कर रहे हैं. मामले को देखेंगे फिर आगे बात करेंगे. लीज व खासमहल की जमीनों के संबंध में भी नये आयुक्त ने कहा कि वे चीजों को समझने में थोड़ा समय लेंगे. फिर प्रक्रिया के अनुसार तमाम चीजों को समय पर पूरा करने की जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




