स्कूल से हो संथाली की पढ़ाई

पंडित रघुनाथ मुमरू जयंती समारोह में बोले मधु कोड़ाचाईबासा : प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक ओलचिकी संथाली भाषा की पढ़ाई आधुनिक स्तर पर हो, तभी बच्चे अपनी मातृभाषा को समझ सकेंगे एवं भाषा-संस्कृति की पहचान मिल सकेगी. पिल्लई हॉल में असेका द्वारा आयोजित संथाली ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुमरू के 109वीं जयंती सह असेका […]
पंडित रघुनाथ मुमरू जयंती समारोह में बोले मधु कोड़ा
चाईबासा : प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक ओलचिकी संथाली भाषा की पढ़ाई आधुनिक स्तर पर हो, तभी बच्चे अपनी मातृभाषा को समझ सकेंगे एवं भाषा-संस्कृति की पहचान मिल सकेगी.
पिल्लई हॉल में असेका द्वारा आयोजित संथाली ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुमरू के 109वीं जयंती सह असेका के 32वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद मधु कोड़ा ने यह बात कही.
समारोह में कोड़ा नेब कहा कि पंडित रथुनाथ मुमरू संथाली समाज की उन्नति व विकास को तत्पर थे. उन्होंने आधार को समझा था. स्व मुमरू ने पूरे संथाली समाज को दशा-दिशा दी है. समाज की अपनी संस्कृति व साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है. उसे भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया. किसी भी समाज के लिए संस्कृति उसका मूल आधार होता है.
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की ओर ज्यादा ध्यान देती है. लेकिन अपनी भाषा व संस्कृति को नहीं भुलना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाषा की पढ़ाई के लिए हरसभंव सहयोग दिया जायेगा.
स्थापना दिवस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि लिपि व भाषा ही संस्कृति की पहचान होती है. संथाली समाज को पंडित रघुनाथ मुमरू ने आगे बढ़ाया है. समाज को आगे दिशा व दशा देने में आज के युवा पीढ़ी पर टिकी है.
इसके पूर्व अतिथियों को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद व विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती कोड़ा ने पंडित रघुनाथ मुमरू की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीलम प्रिया संवैंया, निसार अहमद, मनसा महतो के अलावा असेका के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. स्वागत गान महिला कॉलेज की छात्रएं, मंच संचालन भूदेव त्रिपाठी व स्वागत भाषण मांझी सोमाय हेंब्रम ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










