चाईबासा में नन बैंकिंग के तीन अभिकर्ता धराये

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा में नन बैंकिंग के तीन अभिकर्ता धराये

चाईबासा : दुगुना-चौगुना रुपये कमाने का लालच देकर रुपये ठगने वाले नन बैंकिंग परफेक्ट मिशन कांसेप्ट महानिदान मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के तीन अप्राथमिक आरोपियों (अभिकर्ता) को सदर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में सरायेकला जिला अंतर्गत मुड़कुम गांव के पुरुषोत्तम दास, झींकपानी थाना अंतर्गत कुदाहातु […]

विज्ञापन

चाईबासा : दुगुना-चौगुना रुपये कमाने का लालच देकर रुपये ठगने वाले नन बैंकिंग परफेक्ट मिशन कांसेप्ट महानिदान मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के तीन अप्राथमिक आरोपियों (अभिकर्ता) को सदर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में सरायेकला जिला अंतर्गत मुड़कुम गांव के पुरुषोत्तम दास, झींकपानी थाना अंतर्गत कुदाहातु गांव के सिमजंग टोला निवासी सुरेंद्र दास व मंझारी थाना अंतर्गत अंगरडीहा गांव निवासी कृपा सिंधु पान शामिल है. तीनों को सदर थाने के सहायक अपर निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद गोहलत के नेतृत्व में उक्त ठिकानों में छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों ने बताया कि उक्त नन बैंकिंग का संचालक अनिल अर्थ केटवार (छोटा गोविंदपुर) हैं. वे फरार चल रहे हैं. झींकपानी के कुदाहातु निवासी अर्जुन सिंह दास ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दायर किया था. न्यायालय के आदेशनुसार थाने में दो अगस्त 07 को अभिकर्ताओं द्वारा धोखे में रख कर उससे पैसे जमा करवाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola