पश्चिम सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी झाविमो में
Updated at : 10 Nov 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम की जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता चांदमनी बलमुचु ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को रांची में झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत चांदमनी बलमुचु ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले […]
विज्ञापन
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम की जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता चांदमनी बलमुचु ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को रांची में झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत चांदमनी बलमुचु ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से वे महिला प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ने का बना चुकी थीं. पिछली दिनों उन्होंने इसका एलान भी कर दिया था. हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि झामुमो के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में उन्हें पार्टी से उम्मीदवार बनाया जाता.
लेकिन गठबंधन के बाद यह सारा विकल्प समाप्त हो गया था. इस बीच वे झाविमो से संपर्क में थी. बाबूलाल मरांडी द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल होने तथा पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने का आश्वासन दिया गया था. इसके अलावा वे झाविमो के नीति सिद्धांत से भी प्रभावित थी. जिसके कारण उन्होंने अंत में झाविमो में शामिल होने का फैसला लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




