रिंकू सिंह का छलका दर्द, वर्ल्ड कप जीत के बाद पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

Updated:
विज्ञापन

स्व. पिता के साथ रिंकू सिंह, Pic- Instagram/Rinkusingh

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rinku Singh Emotional Post: रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया है. कैंसर की वजह से पिता को खोने के बाद भी रिंकू ने हिम्मत दिखाई और टीम के साथ जुड़कर अपना फर्ज निभाया.

विज्ञापन

Rinku Singh Emotional Post: रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की है. टूर्नामेंट के बीच में ही रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया था. वह काफी समय से लिवर कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रहे थे. पिता को खोने के बाद भी रिंकू ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी ड्यूटी पूरी करने के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे.

विज्ञापन

पिता के निधन के बाद टीम से जुड़े

रिंकू सिंह के पिता का निधन 27 फरवरी को हुआ था. उस समय टीम इंडिया वर्ल्ड कप के मैच खेल रही थी. पिता के जाने के बाद रिंकू कुछ समय के लिए अपने घर गए थे, लेकिन सुपर-8 मैचों से ठीक पहले वह वापस टीम में शामिल हो गए. रिंकू ने अपने खेल से पहले अपने फर्ज को ऊपर रखा और मैदान पर उतरे.

सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द

रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने कभी भी इतने दिन अपने पिता से बात किए बिना नहीं बिताए. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें नहीं पता कि अब पिता के बिना जिंदगी कैसे कटेगी, क्योंकि उन्हें हर कदम पर उनकी कमी खलेगी. रिंकू ने बताया कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि फर्ज सबसे पहले आता है, इसलिए वह मैदान पर अपना खेल जारी रखे हुए थे.

वर्ल्ड कप में रिंकू का प्रदर्शन

इस टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह को 5 मैचों में खेलने का मौका मिला. हालांकि, इस बार उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाया. इन 5 मैचों में रिंकू ने केवल 24 रन बनाए. इससे पहले 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी वह टीम के साथ थे, लेकिन तब उन्हें मुख्य टीम की जगह ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था.

अधूरा रह गया पिता का साथ

रिंकू ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा कि वह आज जो कुछ भी हैं, अपने पिता की वजह से हैं. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जीतकर पिता का सपना तो पूरा हो गया, लेकिन आज जब जश्न का मौका है तो पिता साथ नहीं हैं. रिंकू के मुताबिक अब वह अपनी हर छोटी-बड़ी खुशी में अपने पिता को बहुत याद करेंगे.

ये भी पढ़ें-

मोबाइल दुकान पर खुला था फिक्सिंग का सच, रज्जाक ने बताया कैसे पकड़ा गया आमिर का झूठ

रोहित शर्मा ने बचाई थी नौकरी, अब टीम से बाहर हो सकता है यह कोच

अर्शदीप पर ICC का एक्शन, जानिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद क्यों हुई कार्रवाई?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola