ePaper

अर्शदीप पर ICC का एक्शन, जानिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद क्यों हुई कार्रवाई?

Updated at : 10 Mar 2026 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
अर्शदीप पर ICC का एक्शन, जानिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद क्यों हुई कार्रवाई?

Arshdeep Singh Fined by ICC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को गेंद मारने के कारण अर्शदीप सिंह पर ICC ने कड़ा एक्शन लिया है. अर्शदीप को नियम तोड़ने का दोषी मानते हुए उनकी 15 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है. साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है.

विज्ञापन

Arshdeep Singh Fined by ICC: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में की गई एक गलती की सजा मिली है. इस खिताबी मुकाबले के दौरान अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की तरफ गुस्से में गेंद थ्रो की थी. गेंद लगने के कारण मिचेल काफी नाराज हो गए थे. मैदान पर माहौल गरम होने के बाद अंपायर ने मामले को शांत किया था. अब इस घटना पर आईसीसी ने अपना फैसला सुना दिया है. अर्शदीप को नियमों का उल्लंघन करने का दोषी माना गया है और उन पर कड़ी कार्रवाई हुई है.

मैच फीस का 15 प्रतिशत कटा 

ICC ने इस विवाद पर सीधा एक्शन लिया है. अर्शदीप सिंह को आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का नियम तोड़ने का दोषी पाया गया है. बयान के अनुसार अर्शदीप ने प्लेयर और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 को तोड़ा है. यह नियम तब लागू होता है जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी दूसरे प्लेयर के पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट का कोई अन्य सामान फेंकता है. इस गलती की सजा के रूप में अर्शदीप की 15 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है.

खाते में जुड़ा डिमेरिट पॉइंट 

जुर्माने के साथ-साथ अर्शदीप सिंह के नाम पर एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है. पिछले 24 महीने में यह उनका पहला डिमेरिट पॉइंट है. आईसीसी के नियम के अनुसार यह पॉइंट अगले 24 महीने तक एक्टिव रहेगा. अगर इस दौरान अर्शदीप कोई और गलती करते हैं और उनके डिमेरिट पॉइंट की संख्या चार तक पहुंच जाती है, तो उन पर मैच खेलने का बैन लग सकता है. इसलिए उन्हें अब मैदान पर अपने बर्ताव को लेकर बहुत सावधान रहना होगा.

मैदान पर क्या हुआ था? 

यह पूरी घटना मैच के 11वें ओवर में घटी थी. डेरिल मिचेल ने अर्शदीप की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े थे. इसके बाद मिचेल ने सामने की तरफ एक शॉट खेला. अर्शदीप ने गेंद पकड़ी और उसे सीधा मिचेल की तरफ थ्रो कर दिया. यह थ्रो विकेट से बहुत दूर था और गेंद मिचेल के पैर पर जा लगी. इसके बाद मिचेल भड़क गए. अंपायर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा. ओवर खत्म होने के बाद अर्शदीप ने अपनी गलती मानी और मिचेल से माफी भी मांगी. मैच के बाद भी उन्होंने माफी मांगी जिसका वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है.

ये भी पढ़ें-

मेरे सपने टूट गए, संजू ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले के प्रदर्शन को लेकर किया खुलासा

दुबे की क्या गलती? ICC की टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस

ये किसके ईशारों पर खेल रहे हैं संजू सैमसन! वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola