मेरे सपने टूट गए, संजू ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले के प्रदर्शन को लेकर किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ संजू सैमसन, Pic- Social Media/X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sanju Samson Statement: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार वापसी करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता. खराब फॉर्म से उबरकर उन्होंने 5 मैचों में 321 रन बनाए और विराट कोहली के 2014 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Sanju Samson Statement: संजू सैमसन ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड सीरीज में रन नहीं बना पाने के कारण वह बुरी तरह टूट गए थे. लेकिन अपनी कमियों को मानकर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 5 मैचों में 321 रन ठोककर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

5 दिन तक अपने बाहर नहीं आए

संजू ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद उन्हें लगा कि उनके सपने खत्म हो गए. हालांकि भगवान की कुछ और ही योजना थी जिसके लिए वह बहुत आभारी हैं. इसके बाद संजू कहते हैं कि वह अंदर से इतने निराश थे कि 4 से 5 दिन तक अपने बिस्तर से बाहर ही नहीं निकले. वह पूरी तरह से क्रिकेट से दूर हो गए थे और बल्लेबाजी भी नहीं कर पा रहे थे. 

आगे संजू ने बताया कि उन्होंने अपनी इन भावनाओं को छुपाने की कोशिश भी नहीं की. उन्होंने इस सच्चाई को मान लिया कि उन्हें जो मौके मिले थे उनका वह फायदा नहीं उठा पाए. संजू के अनुसार इस सच्चाई को मानने के बाद ही वह इतनी जल्दी वापसी कर पाए.

अगले मैच के लिए तैयार रहो

सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले संजू की मुलाकात हेड कोच गौतम गंभीर से जिम में हुई. जिसके बाद गंभीर ने उनसे कहा कि संजू तैयार रहो तुम अगला मैच खेलने वाले हो. सैमसन ने बताया कि वह इस मौके के लिए सौ प्रतिशत तैयार थे. 

संजू ने बताया कि वह टीम में अपनी जगह के लिए साथियों से लड़ना पसंद नहीं करते हैं. न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान उनके दिमाग में यही चलता था कि वह टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं. इसके आगे संजू बोलते है कि लेकिन जब वर्ल्ड कप जीतने के एक लक्ष्य के लिए पूरी टीम साथ खेलती है तब वह अपना सबसे अच्छा खेल दिखाते हैं.

ईशान ने ली थी टीम में जगह

बता दे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन की खराब फॉर्म के बाद टीम ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में आए थे. उन्होंने 5 पारी में संजू सिर्फ 46 रन ही बना पाए थे. लेकिन जब टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को ऑफ स्पिन खेलने में परेशानी हो रही थी तब किस्मत ने संजू को दूसरा मौका दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल तक उन्होंने बहुत शानदार बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड पीछे कर दिए.

कोहली का पुराना रिकॉर्ड पार किया

इस वर्ल्ड कप की 5 पारी में संजू ने 80.25 की एवरेज और 199.37 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 321 रन बनाए. अपनी इन पारियों में उन्होंने 27 चौके और 24 छक्के भी लगाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. संजू ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बनाए 319 रन के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया. वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 383 रन बनाकर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. फरहान ने 76.60 की एवरेज और 160.25 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए.

ये भी पढ़ें-

दुबे की क्या गलती? ICC की टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस

T20 WC जीतने पर BCCI मेहरबान, टीम पर पैसों की बारिश, मिला 131 करोड़ का इनाम

भारत को ‘DRS’ ने जिताया टी20 वर्ल्ड कप, जानें नया फॉर्मूला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola