ये किसके ईशारों पर खेल रहे हैं संजू सैमसन! वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

Updated:
विज्ञापन

संजू सैमसन, Pic- PTI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sanju Samson Viral Video: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में संजू सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं डायरेक्टर बेसिल जोसफ का रिएक्शन सुर्खियां बटौर रहा है.

विज्ञापन

Sanju Samson Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया. इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. अगर हम आपको कहें कि संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी दूसरे के इशारे पर बैटिंग कर रहे थे तो इसको सुनकर आप चौंक जाएंगे ना और कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन हम आपको समझाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ? 

विज्ञापन

बेसिल का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प इत्तेफाक देखने को मिला. साउथ सिनेमा के डायरेक्टर बेसिल जोसफ का एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस क्लिप में वह अपनी उंगली से एक इशारा करते हैं. ठीक उसी समय सैमसन एक लंबा छक्का जड देते हैं. यह देखकर डायरेक्टर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि बल्लेबाज उनके इशारों पर खेल रहे हैं. कमरे में मौजूद बाकी लोग भी इस मजाक में शामिल हो जाते हैं और बेसिल को सैल्यूट करने लगते हैं. 

संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी

इस टी20 वर्ल्ड कप की जीत में संजू सैमसन का बडा योगदान रहा. फाइनल मुकाबले के भारी दबाव के बीच उन्होंने एक तूफानी पारी खेली. उनकी शानदार बैटिंग की चर्चा हर तरफ रही. सैमसन ने मैदान पर कई बडे शॉट लगाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली.

तीसरी बार जीता भारत

इस मुकाबले को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया. इससे पहले 2007 में टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया. दूसरी बार रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता.

ये भी पढ़ें-

T20 WC जीतने पर BCCI मेहरबान, टीम पर पैसों की बारिश, मिला 131 करोड़ का इनाम

भारत को ‘DRS’ ने जीताया टी20 वर्ल्ड कप, जानें नया फॉर्मूला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola