महिला दिवस पर नोवामुंडी में अनोखी पहल, महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी के खुशी क्रिएशन में पुरस्कार के साथ महिलाएं. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Womens Day Special: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नोवामुंडी में खुशी क्रिएशन की ओर से महिलाओं के लिए खास क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. व्हाट्सएप के जरिए पूछे गए सवालों के सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस पहल से महिलाओं में उत्साह और सहभागिता का अनोखा माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Womens Day Special: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोवामुंडी में महिलाओं के बीच उत्साह और खुशी का अनोखा माहौल देखने को मिल रहा है. इसका कारण यह है कि यहां पर खुशी क्रिएशन की ओर से महिला ग्राहकों के लिए स्पेशल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इससे महिलाएं काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर तीन सवाल और शाम को पुरस्कार

इस रचनात्मक पहल की शुरुआत खुशी क्रिएशन की मालकिन सारिका अग्रवाल ने की है. उन्होंने महिला ग्राहकों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 मार्च तक किया है. इसके तहत सारिका अग्रवाल रोजाना अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर तीन रोचक सवाल शेयर करती हैं. जो महिला ग्राहक सबसे पहले सही जवाब भेजती हैं, उन्हें उसी दिन शाम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है.

महिलाओं में काफी उत्साह

इस पहल को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में महिला ग्राहक इसमें भाग ले रही हैं और सही जवाब देने की होड़ लगी हुई है. खास बात यह रही कि शनिवार की शाम को महज 5 मिनट के भीतर 50 से अधिक महिलाओं ने सवालों के सही जवाब भेज दिए. इनमें से सबसे पहले सही जवाब देने वाली 7 महिलाओं को विजेता घोषित कर पुरस्कार प्रदान किया गया.

इसे भी पढ़ें: युवती पर चढ़ा युवक का ‘भूत’, अंधविश्वासी भाई-भाभी ने रस्सी से बांधा

किन-किन महिलाओं को मिला पुरस्कार

खुशी क्रिएशन की क्विज प्रतियोगिता में रेणू मिश्रा, रीना श्रीवास्तव, सोनी प्रसाद, प्रीति बैठा, दीपाली पूर्ति, संजू झा और रति सिंह को पुरस्कार प्रदान किया गया है. खुशी क्रिएशन की इस अनोखी और रचनात्मक पहल को महिलाओं द्वारा खूब सराहा जा रहा है. महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी है, बल्कि महिलाओं को एक साथ जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: छत से शुरू हुआ मुर्गी पालन का सफर, धनबाद की पूनम कुमारी बनीं देश की सफल महिला उद्यमी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola