ePaper

छत से शुरू हुआ मुर्गी पालन का सफर, धनबाद की पूनम कुमारी बनीं देश की सफल महिला उद्यमी

Updated at : 08 Mar 2026 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
Poonam Kumari

मुर्गी पालन में लगीं धनबाद की पूनम कुमारी. फोटो: प्रभात खबर

Womens Day Special: धनबाद के बलियापुर की पूनम कुमारी ने घर की छत से मुर्गी पालन शुरू कर सफलता की मिसाल कायम की. छह हजार रुपये से शुरू हुआ यह सफर आज बड़े पोल्ट्री फार्म और हजारों किसानों के नेटवर्क तक पहुंच चुका है. वह महिलाओं के लिए प्रेरणा और सफल उद्यमिता की मिसाल बन चुकी हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से शोभित रंजन की रिपोर्ट

Womens Day Special: झारखंड के धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड स्थित बेड़ा नियामतपुर गांव की रहने वाली पूनम कुमारी ने मुर्गी पालन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है. एक साधारण गृहिणी से सफल उद्यमी बनने तक की उनकी यात्रा संघर्ष, आत्मविश्वास और मेहनत की कहानी है.

छोटी शुरुआत, बड़ा सपना

पूनम कुमारी पति उत्तम कुमार ने साल 2020 में मुर्गी पालन व्यवसाय की शुरुआत की. उस समय उनके पास पूंजी नहीं थी. उन्होंने मात्र छह हजार रुपये से अपने घर की छत पर ही मुर्गी पालन शुरू कर दिया. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे इस छोटे प्रयास को बड़े व्यवसाय में बदल दिया.

साधारण फार्म से बढ़ाया व्यवसाय

शुरुआत में मुर्गी फार्म बनाने के लिए भी पैसे नहीं थे. बाद में 50 हजार रुपये का लोन लेकर बांस, प्लास्टिक और बिचाली की मदद से एक साधारण पोल्ट्री फार्म तैयार किया. यहीं से एक सफल मुर्गी पालक महिला किसान का सफर आगे बढ़ा. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत कर व्यवसाय को विस्तार दिया.

यूट्यूब के माध्यम से किसानों को जोड़ा

पूनम कुमारी ने मुर्गी पालन से जुड़ी अपनी दिनचर्या, समस्याएं और उनके समाधान को यूट्यूब के माध्यम से साझा करना शुरू किया. उनकी सटीक और उपयोगी जानकारी से हजारों किसान जुड़ते चले गए. आज उनके साथ करीब 80 हजार किसान जुड़े हैं और वे इस बड़े नेटवर्क का नेतृत्व कर रही हैं.

देश-विदेश तक पहुंचा व्यवसाय

मुर्गी पालन के इस व्यवसाय ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया. आज उन्होंने मुर्गी पालन से कमाई कर लगभग 23 हजार वर्गफीट जमीन खरीद कर अपना पोल्ट्री फार्म बनाया है. झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों तक उनका नेटवर्क फैल चुका है. वहीं, विदेशों से भी लोग उनके संपर्क में हैं.

मोबाइल ऐप लॉन्च कर बनाई नई पहचान

पूनम कुमारी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि उन्होंने मुर्गी पालन से जुड़ी जानकारी और किसानों को जोड़ने के लिए खुद का मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है. इस क्षेत्र में ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला किसान मानी जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें: 130 गांवों में 35 लाख पेड़ लगा चुकी हैं पद्मश्री चामी मुर्मू, 35 सालों से चला रहीं आंदोलन

महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

पूनम कुमारी की सफलता की कहानी केवल एक व्यवसाय की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है, जिसने समाज की सोच को बदल दिया. उनकी उपलब्धियां देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही हैं और यह साबित करती हैं कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है.

इसे भी पढ़ें: युवती पर चढ़ा युवक का ‘भूत’, अंधविश्वासी भाई-भाभी ने रस्सी से बांधा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola