Patratu: PVUNL में CISF का 57वां स्थापना दिवस मना, परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated at : 10 Mar 2026 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Patratu News

बच्ची को पुरस्कृत करते सीआईएसएफ के कमांडेंट

Patratu: पतरातू स्थित पीवीयूएनएल (Patratu Vidyut Utpadan Nigam Limited) कैंपस में सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Patratu: पतरातू-केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट पीवीयूएनएल पतरातू के इकाई परेड ग्राउंड में मंगलवार को 57वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट विभु सिंह प्रतिहार, उप कमांडेंट संजीव कुमार सद्दी और सहायक कमांडेंट गोरधन जाट की उपस्थिति में किया गया. मौके पर सीआईएसएफ के अधिकारी, जवानों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के तीन प्लाटून ने परेड का प्रदर्शन किया. अनुशासित और आकर्षक परेड को देख उपस्थित दर्शकों ने तालियों के साथ जवानों का उत्साहवर्धन किया.

कमांडेंट ने जवानों की तारीफ की

इसके अलावा सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया. इस अवसर पर कमांडेंट विभु सिंह प्रतिहार ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश की औद्योगिक इकाइयों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है.

उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं. स्थापना दिवस जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें…

LPG Crisis: रांची में LPG को लेकर हंगामा! बुकिंग बंद, डिलीवरी गायब; लोग परेशान

झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी को मिल गए कुलपति, राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola