झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी को मिल गए कुलपति, राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के 3 नये कुलपति प्रो राजीव मनोहर, प्रो अभय कुमार सिंह और प्रो इला कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi: राज्यपाल संतोष गंगवार ने डॉ श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी, झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के नामों की घोषणा की है.

विज्ञापन

Ranchi: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के तीन विवि में कुलपति की स्थायी नियुक्ति कर दी है. इनमें प्रो राजीव मनोहर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के नये कुलपति बनाए गए हैं. प्रो मनोहर इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के पद पर थे. इसी प्रकार झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी (JSOU) के नये कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह बनाये गये हैं. प्रो सिंह नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के प्रोफेरस और डीन हैं.

विज्ञापन

3 साल तक दे सकते हैं सेवा

राज्यपाल ने जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की नई कुलपति प्रो इला कुमार को बनाया है. प्रो इला कुमार इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेंस (IGDTUW), दिल्ली की प्रोफेसर हैं. इन सबों की नियुक्ति योगदान की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है. तीन वर्ष अधिकतम अवधि है, वे कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अपने पद पर कार्य करेंगे.

ये भी पढ़ें…

जमशेदपुर में XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप, कैंपस खाली

Jamshedpur News : प्रभात पड़ताल : पीसीआर वैन में मोबाइल देखते और आराम फरमाते दिखे पुलिसकर्मी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola