चाईबासा : 20 हजार रिश्वत लेते इइ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2019 8:30 AM
चाईबासा : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को लघु सिंचाई प्रमंडल, चाईबासा के कार्यपालक अभियंता (इइ) मनोज कुमार विद्यार्थी को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यालय से की गयी. दोपहर 2.30 बजे वे कार्यालय में संवेदक टिंकू सिंह (मेसर्स कृषलया कंस्ट्रक्शन) से बंदगांव में सड़क […]
इसके बाद एसीबी की टीम उन्हें उनके आवास (न्यू कॉलोनी, नीमडीह) ले गयी. यहां उनके आवास को खंगाला, लेकिन कोई खास सामान नहीं मिला. इसके बाद उन्हें फिर कार्यालय लाया गया, जहां करीब एक घंटे तक उनसे पूछताछ की गयी. इसके बाद एसीबी की टीम कार्यपालक अभियंता को लेकर जमशेदपुर रवाना हो गयी. छापामारी टीम में डीएसपी जीतेंद्र दुबे, डीएसपी करुणानंद, डीएसपी अंजनी तिवारी, इंस्पेक्टर राजेश व रामचंद्र शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










