जलकर मद में चार करोड़ बकाया

चाईबासा : चाईबासा शहर के 2500 लोगों पर नगर पर्षद का चार करोड़ जलकर बकाया है. कोष में वृद्धि के लिये नगर पर्षद जलकर की वसूली करने की तैयारी कर रहा है. नगर पर्षद की माने तो 1990 से उपभोक्ताओं ने पेयजल का टैक्स नहीं भरा है. जिसके कारण टैक्स की यह राशि बढ़कर चार […]
चाईबासा : चाईबासा शहर के 2500 लोगों पर नगर पर्षद का चार करोड़ जलकर बकाया है. कोष में वृद्धि के लिये नगर पर्षद जलकर की वसूली करने की तैयारी कर रहा है. नगर पर्षद की माने तो 1990 से उपभोक्ताओं ने पेयजल का टैक्स नहीं भरा है. जिसके कारण टैक्स की यह राशि बढ़कर चार करोड़ से ऊपर हो चुका है. नगर पर्षद पदाधिकारियों का अनुमान है कि अगर बकाया राशि का दस फीसदी वसूली भी हो जाये तो राजस्व की स्थिति बेहतर हो जायेगी.
टैक्स वसूली के लिये भेजेगा नोटिस
इतनी बड़ी राशि की वसूली की तैयारी में अब नगर पर्षद जुट गया है. इसके लिये बाकायदा उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है. अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को पहले नोटिस जारी की जायेगी.
पहले चरण में 20 लोगों से 3.25 लाख की वसूली
नगर पर्षद ने टैक्स वसूली के लिये पहले चरण में 20 उपभोक्ताओं के नाम की सूची तैयारी है. इन उपभोक्ताओं से कुल 3.25 लाख रुपये का पेयजल टैक्स वसूला जायेगा. सोमवार को इन उपभोक्ताओं को टैक्स देने के लिये नोटिस जारी कर दिया गया. जिसके बाद नगर पर्षद के कर्मचारी उनके घर टैक्स वसूली के लिये पहुंचेंगे. इसके अलावा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बैंकों के जरिये पेमेंट देने पर नगर पर्षद विचार कर रही है.
उपभोक्ताओं के ऊपर पड़ता गया भार
टैक्स वसूली के लिये भेजेगा नोटिस
इतनी बड़ी राशि की वसूली की तैयारी में अब नगर पर्षद जुट गया है. इसके लिये बाकायदा उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है. अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को पहले नोटिस जारी की जायेगी. इसके बाद कार्रवाई की पहल होगी. राजस्व वसूली के लिए नगर पर्षद अब कड़े कदम उठाने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




