हमारा देश विविधता में एकता की मिसाल : आयुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2018 4:59 AM
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई में छोटानागपुर, संथाल परगना व कोल्हान का अहम योगदान चाईबासा : गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता को स्वाधीन करने के लिए हजारों सपूतों ने बलिदान दिया है. यह देशभक्तों के बलिदान व त्याग का परिणाम है. उक्त बातें कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने कही. वे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) […]
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई में छोटानागपुर, संथाल परगना व कोल्हान का अहम योगदान
चाईबासा : गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता को स्वाधीन करने के लिए हजारों सपूतों ने बलिदान दिया है. यह देशभक्तों के बलिदान व त्याग का परिणाम है. उक्त बातें कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने कही. वे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को चाईबासा पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तोलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. आयुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी. इसके पूर्व आयुक्त ने परेड का निरीक्षण किया. पुलिस लाइन स्थित अमर जवान शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. आयुक्त ने आदिवासी हो भाषा में लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.
उन्होंने कहा कि दिशुम रेया: आपे: हिसी गेल बारिया: स्वतंत्रता दिवस लगीट इकिरजीबोन ते जोहार. आयुक्त ने कहा कि देश की आजादी में भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिद्धो-कान्हु, तिलका मांझी, पांडेय गणपत राय, शेख भिखारी, नीलांबर-पीतांबर, बुधु भगत, रघुनाथ, विश्वनाथ शाहदेव सरीखे अन्य हजारों शामिल रहे. आजादी की लड़ाई में झारखंड के छोटानागपुर, संथाल परगना व कोल्हान के जनजातीय समुदाय का अहम योगदान रहा.
कोल्हान का विकास के लिए सभी मिलकर काम करें
उन्होंने कहा कि झारखंड के जनजातियों ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ वर्ष 1831-32 में जंगल से जमीन तक के मालिकाना हक को लेकर संघर्ष आरंभ कर दिया गया था. देश की आजादी की लड़ाई में सभी धर्म, संप्रदाय के लोगों को अविस्मरणीय योगदान रहा है. हमें संविधान का आदर व सम्मान करना है. उन्होंने कहा कि विकास की गति को तेज करने के लिए वर्ष 2003 में सिंहभूम (कोल्हान प्रमंडल) का सृजन हुआ. कोल्हान प्रमंडल को संवारने व नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए हमें मिलजुलकर प्रयास करना होगा.
मुख्य समारोह स्थल पर उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक जी क्रांति लाल, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आर रॉनिटा, सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरबार, नगर पर्षद अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर समेत सभी पदाधिकारी समेत स्कूल बच्चे-बच्चियां शामिल थे.
आयुक्त ने हो भाषा में लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
खूंटपानी के पांच लोगों को वन पट्टा
समारोह स्थल पर खूंटपानी प्रखंड के जुगीदारू गांव के पांच लोगों को व्यक्तिगत वनपट्टा दिया गया. इसमें सोनाराम सुंडी, शैलेंद्र सुंडी, सिदिऊ सुंडी, अमर सिंह सुंडी, मोटाय सुरीन शामिल है.
मनरेगा से लोगों को मिला रोजगार
आयुक्त ने कहा कोल्हान में मनरेगा के तहत 22,78,544 मानव दिवस का सृजन कर लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है. वनों में रहने जनजातीय एवं अन्य परंपरागत निवासियों को वन पट्टा का वितरण किया गया है. किसानों को सही समय पर खरीफ फसलों का बीज वितरण किया गया है. झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की ओर से हजारों बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. हाल ही में चाईबासा में रोजगार मेला का आयोजन किया था. उसमें 956 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के चयन किया गया है.
नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए सरेंडर पॉलिसी
आयुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरेंडर पॉलिसी लायी. नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने पर पुनर्वास व आर्थिक लाभ दे रही है. वहीं पारिवारिक बीमा व मेडिकल सुविधा भी है.
खिलाड़ी हुए सम्मानित
खेल क्षेत्र में सचिन कुमार राणा (बैडमिंटन), रजनी किरण हेस्सा, आशीष प्रमाणिक, नितका रानी (योगा), मोरा कांडेयांग व बामिलया सामड को फुटबॉल खेल में सम्मानित किया. इसके अलावा बेहतर कार्य के लिए अनुसेवी कीता मोहन बारी, जनसेवक दीपक कुमार, मनीष रजक व अतुल कुमार को सम्मानित किया गया.
तीनों जिलों में साइबर सेल का हुआ गठन
आयुक्त ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां तीनों जिलों में साइबर अपराध की समस्या को नियंत्रित करने के लिए साइबर सेल का गठन किया गया. वहीं ऑनलाइन कंप्लेन रजिस्टर्ड करने का बंदोबस्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










