टीटीइ खरीद कर देंगे खाद्य सामग्री, मिलेगी बेहतर सुविधा
Updated at : 15 Aug 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

जल्द राउरकेला और झारसुगुड़ा टीटीइ रेस्ट रूम की भी हाेगी आउटसोर्सिंग चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर व चक्रधरपुर टीटीइ रेस्ट रूम को पूरी तरह से आउटसोर्सिंग कर दिया गया है, जो रेलवे बोर्ड के मानकों के अनुरूप ही देखरेख एवं संचालन करेंगे. रनिंग रूम की तर्ज पर ही टीटीइ को उक्त रेस्ट रूम […]
विज्ञापन
जल्द राउरकेला और झारसुगुड़ा टीटीइ रेस्ट रूम की भी हाेगी आउटसोर्सिंग
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर व चक्रधरपुर टीटीइ रेस्ट रूम को पूरी तरह से आउटसोर्सिंग कर दिया गया है, जो रेलवे बोर्ड के मानकों के अनुरूप ही देखरेख एवं संचालन करेंगे. रनिंग रूम की तर्ज पर ही टीटीइ को उक्त रेस्ट रूम में तमाम सुविधाएं मिलेंगी. मंगलवार को चक्रधरपुर में आधुनिक सुविधाअों से लैस रेस्ट रूम को टीटीइ के हवाले कर दिया गया. टीटीइ रेस्ट रूम में निजी कंपनी की अोर से सुरक्षा, सुपरवाइजर, कुक व भोजन परोसने वाले कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है, जिससे टीटीइ को समय पर चाय, नाश्ता, लंच, डिनर मिलेगा. बशर्ते कि टीटीइ को खाद्य सामग्री खरीद कर देना होगा. इसके अलावा रेस्ट रूम में वॉशिंग मशीन, आयरन, माइक्रोवेव व फ्रीज दिया गया. जल्द ही रेस्ट रूम को वातानुकूलित भी कर दिया जायेगा. इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है.
मालूम हो कि चक्रधरपुर व टाटानगर में एक समय में करीब 20 से 25 टिकट चेकिंग स्टाफ रेस्ट रूम का उपयोग करते हैं. चक्रधरपुर व टाटा को आउटसोसिंग करने के बाद अब राउरकेला और झारसुगुड़ा टीटीइ रेस्ट रूम का भी आउटसोर्सिंग किया जायेगा, जिसकी तैयारी चल रही है. इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन सीकेपी मंडल ने रेस्ट रूम आउटसोर्सिंग का स्वागत किया है. उन्होंने डीआरएम छत्रसाल सिंह व सीनियर डीसीएम श्री भास्कर का सराहना की. मालूम हो कि विगत वर्ष सीनियर डीसीएम श्री भास्कर ने अपना पदभार संभालते ही टीटीइ रेस्ट रूम का औचक निरीक्षण किया था. अव्यवस्था देख जल्द ही आउटसोर्सिंग कर टीटीइ रेस्ट रूम में सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




