स्टेशनों में अतिरिक्त बल तैनात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:40 AM
चक्रधरपुर : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 3 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा की है. झारखंड बंद की घोषणा को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने नक्सल प्रभावित इलाकों के स्टेशनों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है. गुरुवार शाम से ही रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा बल व पुलिस टीम […]
चक्रधरपुर : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 3 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा की है. झारखंड बंद की घोषणा को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने नक्सल प्रभावित इलाकों के स्टेशनों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है. गुरुवार शाम से ही रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा बल व पुलिस टीम गश्ती कर रही है.
वहीं ट्रेनों में चढ़ने और उतरने वाले लोगों पर सुरक्षा बल व पुलिस पैनी नजर दौड़ा रही है. झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा, लोटापहाड़, पोसैता एवं मनोहरपुर, भालूलता, बिसरा के स्टेशनों में संदिग्ध लोगों की तलाशी पुलिस ले रही है. दूसरी ओर चक्रधरपुर रेल मंडल ने अपने सभी खुफिया टावरों को सक्रिय कर दिया है. जिससे स्टेशनों की गतिविधियां व पल पल की सूचना लेने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










