बिसरा थाना क्षेत्र के डुमीरता का मामला

Updated at : 06 Jun 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बिसरा थाना क्षेत्र के डुमीरता का मामला

बंद स्कूल में घुसकर बदमाशी कर रहा था छात्र फॉरेंसिक टीम स्कूल पहुंची, मामले की हुई जांच किरीबुरू : ओड़िशा के बिसरा थानांतर्गत डुमीरता के ऊपर बहाल प्राइमरी स्कूल के बेंच में आग लगाने के दौरान झुलसने व धुआं से छात्र अनमोल एक्का (15) की मौत हो गयी. अनमोल उक्त स्कूल का पूर्व छात्र था. […]

विज्ञापन

बंद स्कूल में घुसकर बदमाशी कर रहा था छात्र

फॉरेंसिक टीम स्कूल पहुंची, मामले की हुई जांच
किरीबुरू : ओड़िशा के बिसरा थानांतर्गत डुमीरता के ऊपर बहाल प्राइमरी स्कूल के बेंच में आग लगाने के दौरान झुलसने व धुआं से छात्र अनमोल एक्का (15) की मौत हो गयी. अनमोल उक्त स्कूल का पूर्व छात्र था. कुछ माह पूर्व उसने स्कूल छोड़कर दूसरे विद्यालय में नामांकन लिया था. ऊपर बहाल गांव का रहने वाला अनमोल गर्मी छुट्टी में घर आया था. वह बंद ऊपर बहाल प्राइमरी स्कूल के कमरे में घुसा था. बदमाशी के क्रम में उसने स्कूल के बेंच में आग लगा दी. वह उसी आग की चपेट में आ गया. धुआं से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पाकर बिसरा पुलिस फायर ब्रिगेड एंव फॉरेंसिक टीम स्कूल परिसर में पहुंची. मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola