मेष राशिफल 19 मार्च 2026: क्या आज कार्यक्षेत्र में मिलेगी तारीफ या नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी व्यस्तता?

आज 19 मार्च 2026 का मेष राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा के होने से खर्चों की अधिकता रहेगी. केतु के पंचम भाव में होने से मानसिक भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन गुरु की कृपा से आत्मबल बना रहेगा.
करियर-बिजनेस: आज कुम्भ राशि में स्थित मंगल, बुध और राहु आपके लाभ भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे पुराने निवेश से फायदा होगा. बिजनेस में नई तकनीकी का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा, परंतु सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा और पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक कलह दूर होगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज आपको अपनी आंखों और पैरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. बाहरी खान-पान से परहेज करें, क्योंकि पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं आपकी दिनचर्या को थोड़ा प्रभावित कर सकती हैं.
सावधानी: आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से बचें.
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ का दान करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










