कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Updated at : 06 Jun 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. प्रतिकुलपति डॉ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ सतेंद्र नारायण सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला. विज्ञान संकाय के डीन डॉ रवींद्र कुमार सिंह ने विश्व और झारखंड […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. प्रतिकुलपति डॉ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ सतेंद्र नारायण सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला. विज्ञान संकाय के डीन डॉ रवींद्र कुमार सिंह ने विश्व और झारखंड के परिपेक्ष्य में उदाहरण देते हुए पर्यावरण असंतुलन के प्रति आगाह किया. इसके बाद भू-गर्भ शास्त्र के विभागाध्यक्ष

प्रोफेसर एके उपाध्याय, बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ किरण शुक्ला, बंगला विभागाध्यक्ष डॉ तपन खनरा एवं समाज शास्त्र के अध्यक्ष डॉ रवि कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. अंत में कुलानुशासक डॉ एके झा ने पृथ्वी, अंतरिक्ष एवं नदियों की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही तुलसी, पीपल, प्लास, साल, महुआ आदि वृक्षों को देव वृक्ष बनाकर जंगल को सहेजने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola