कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट की मांग करनेवाला रामो बिरूवा गिरफ्तार

Updated at : 02 Jun 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट की मांग करनेवाला रामो बिरूवा गिरफ्तार

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल को अलग देश घोषित करने के लिए खूंटपानी प्रखंड स्थित भोया गांव के बिंदीबासा में 18 दिसंबर 2017 को बड़े आयोजन की तैयारी और नया झंडा फहराने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने 84 साल के रामो बिरूवा को शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया. राज्य प्रशासनिक […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल को अलग देश घोषित करने के लिए खूंटपानी प्रखंड स्थित भोया गांव के बिंदीबासा में 18 दिसंबर 2017 को बड़े आयोजन की तैयारी और नया झंडा फहराने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने 84 साल के रामो बिरूवा को शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके मंझारी थाना क्षेत्र के भगाबिला गांव निवासी रामो बिरूवा फरार था. उसकी गिरफ्तार चाईबासा शहर के एसपीजी मिशन कंपाउंड से हुई.

यहां वह निर्मल पान नामक व्यक्ति के घर किराये पर अपनी पत्नी के साथ दो माह से छिप कर रह रहा था. एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल को रामो बिरूवा के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. कई भागों में विभक्त होकर टीम एसपीजी मिशन स्कूल के कंपाउंड तक पहुंची. इलाके को घेर लिया गया. इसके बाद डीएसपी प्रकाश सोय व अन्य पुलिस अधिकारी हथियार के साथ रामो बिरूवा के आवास में पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola