सिंबिया उप स्वास्थ्य केंद्र हैंड ओवर करने का निर्देश

चाईबासा : सदर प्रखंड में गुरुवार को बीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बीस सूत्री कमेटी की बैठक हुई. इसमें सिंबिया पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र को अविलंब हैंड ओवर करने का निर्देश दिया गया. वहीं डोमारडीहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में काली ईंट का भट्ठा लगाने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. इसकी जांच […]
चाईबासा : सदर प्रखंड में गुरुवार को बीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बीस सूत्री कमेटी की बैठक हुई. इसमें सिंबिया पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र को अविलंब हैंड ओवर करने का निर्देश दिया गया. वहीं डोमारडीहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में काली ईंट का भट्ठा लगाने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. इसकी जांच के आदेश दिया गया. लाइसेंस के तहत भट्ठा चल रहा या अवैध रूप से. प्रमुख की अध्यक्षता में एक टीम बनेगी. यह टीम शहरी क्षेत्र में निरीक्षण कर शौचालय और पीएम आवास की जांच करेगी.
वहीं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को निपाह वायरस को लेकर सतर्क रहने को कहा गया. इस तरह का मामला सामने आता है तो तत्काल सूचित करें. सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के स्कूल का निरीक्षण करें. गलत सूचना मिलने पर रिपोर्ट करें. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष, प्रमुख नारायण बानरा समेत अन्य पंसस व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




