बंद रहे किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के बैंक
Updated at : 31 May 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : बैंकों में लटके ताले, कारोबार हुआ ठप चक्रधरपुर : बुधवार को सभी राष्ट्रीय बैंकों में ताले लटके रहे. हड़ताल के कारण बैकों में लेन-देन नहीं होने से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक आदि के कर्मचारियों ने त्वरित वेतन पुनरीक्षण का समाधान […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : बैंकों में लटके ताले, कारोबार हुआ ठप
चक्रधरपुर : बुधवार को सभी राष्ट्रीय बैंकों में ताले लटके रहे. हड़ताल के कारण बैकों में लेन-देन नहीं होने से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक आदि के कर्मचारियों ने त्वरित वेतन पुनरीक्षण का समाधान करने तथा तथाकथित बैंकिंग सुधार रोके जाने की मांग के समर्थन में नारेबाजी की. यूनियन के नेताओं ने दावा किया कि हड़ताल से कारोबार प्रभावित हुआ है. हड़ताल में यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन पश्चिमी सिंहभूम के कन्वेनर अखिलेश्वर कुमार उपाध्याय, बैंक कर्मचारी यूनिट सेक्रेटरी एम चक्रवर्ती, शशि भूषण वर्मा, सतीश चंद्र पूर्ति, श्रीधान प्रमिला, विनीता, राजेश राजू, ओम प्रकाश, प्रदीप दीप, दामोदर सिंकु, प्रकाश तिर्की आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




