सांप डंसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में गंवायी जान
Updated at : 30 May 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

तांतनगर प्रखंड के कदलबेड़ा गांव की घटना सांप डंसने की जानकारी के बावजूद सोये रहे परिजन सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल की बजाय पूजा-पाठ कराने ले गये बेहोश होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां मौत हो गयी चाईबासा : चित्ती सांप के डंसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में अधेड़ को अपनी जान […]
विज्ञापन
तांतनगर प्रखंड के कदलबेड़ा गांव की घटना
सांप डंसने की जानकारी के बावजूद सोये रहे परिजन
सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल की बजाय पूजा-पाठ कराने ले गये
बेहोश होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां मौत हो गयी
चाईबासा : चित्ती सांप के डंसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में अधेड़ को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना तांतनगर प्रखंड के कदलबेड़ा गांव की है. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात ग्रामीण मुंडा सह दिउरी एतंग आल्डा (53) अपने घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहा था. आधी रात में चित्ती सांप ने उसकी जांघ में काट लिया. इससे उसकी नींद खुल गयी. उसने सांप को देखा और घरवालों को जगाया. घटना की जानकारी दी. वह शौच के लिए बाहर निकला और उल्टी की. घरवालों ने झाड़-फूंक के लिए ओझा बुलाना चाहा. उसने मना करते हुए कहा कि कुछ नहीं होगा. इसके बाद घर के सभी लोग सो गये. धीरे-धीरे उसके शरीर में जहर फैलने लगा.
उसकी हालत बिगड़ने पर भोर चार बजे उसे बरकुंडिया स्थित मंदिर ले गया. वहां पर दो घंटे तक पूजा-पाठ कराया गया. वहां वह बेहोश हो गया, तो उसे सुबह करीब साढ़े छह बजे सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकत्सिकों ने उसका इलाज करना शुरू कर दिया. सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों ने बताया कि यदि रात को अस्पताल लाते तो उसकी जान बच सकती थी. अंतिम समय में अस्पताल लाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




