सैकड़ों घरों के उड़े छप्पर, सामान बर्बाद, बिजली ठप

Updated at : 30 May 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों घरों के उड़े छप्पर, सामान बर्बाद, बिजली ठप

आंधी-बारिश के साथ अोवावृष्टि से सारंडा के गांवों में तबाही किरीबुरू : सोमवार रात आंधी-बारिश के साथ हुई अोलावृष्टि से सारंडा के दर्जनों गांवों व शहर में भारी बर्बादी हुई है. सैकड़ों गरीबों के घर की छत उड़ गयी. घर के सामान बर्बाद हो गये. जानकारी के अनुसार करमपदा, नवागांव, भनगांव, कलैता, मिर्चीगड़ा, जुम्बइबुरु, धर्नादिरी, […]

विज्ञापन

आंधी-बारिश के साथ अोवावृष्टि से सारंडा के गांवों में तबाही

किरीबुरू : सोमवार रात आंधी-बारिश के साथ हुई अोलावृष्टि से सारंडा के दर्जनों गांवों व शहर में भारी बर्बादी हुई है. सैकड़ों गरीबों के घर की छत उड़ गयी. घर के सामान बर्बाद हो गये. जानकारी के अनुसार करमपदा, नवागांव, भनगांव, कलैता, मिर्चीगड़ा, जुम्बइबुरु, धर्नादिरी, चेरवालोर, थलकोबाद, कुमडीह, बहदा, तितलीघाट, जोजोगुटु, राजाबेड़ा, छोटानागरा आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के घरों के छप्पर क्षतिग्रस्त हो गये. इंदिरा आवास एस्बेस्टस उडा़ वहीं शहरी क्षेत्रों में वज्रपात से दर्जनों घरों के टीवी, फ्रीज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स समान जल गये. इसके अलावा सारंडा जंगल में सैकड़ों पेंड़ आंधी की चपेट में आकर धराशायी हो गये.
आम का फल जो सारंडा के ग्रामीणों के लिए जीविकोपार्जन का माध्यम था, उसे भी भारी नुकसान पहुंचा है. कई स्थानों पर तार टूटने से शहर व गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. करमपदा व नवागांव में जिनके घर व्यापक रूप से टूटे हैं. उनमें प्रदीप बोयपाई, अशोक बोयपाई, प्रधान केराई, शत्रुघ्न नायक, केरसो मुंडा, सोनाराम सिधु, रुदा हेंब्रम, सादो हेंब्रम, गणेश रविदास, एतवा गागराई (सभी करमपदा), अगनी लागुरी, पुजारी सुनिया मुंडा (दोनों नवागांव) आदि शामिल हैं.
प्रशासन दे आर्थिक सहायता
करमपदा निवासी चंद्रराम मुंडा व समाजसेवी देवधारी कुमार ने बताया कि गरीबों के घर की छत उड़ने व क्षतिग्रस्त होने से वे परिवार समेत खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. प्रशासन पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये, ताकि वे जल्द से जल्द घरों की मरम्मत करा सकें. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी दर्जनों के घर आंधी से क्षतग्रिस्त हो गये थे, लेकिन प्रशासनिक स्तर से सहायता नहीं मिली थी.
घाटशिला
बीडीओ व कई अधिकारी नहीं रहते मुख्यालय में, डीसी से होगी शिकायत
राजस्टेट के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की
सांसद के समक्ष राजस्टेट के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग रखी. प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग रखी. शहरी क्षेत्र के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. इसके अलावा वन भूमि पट्टा व सरकारी भूमि पर रहने वाले लोगों को लाभ नहीं मिलने की समस्या सामने आयी. जन वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड बनाने का मामला आया.
राजस्टेट से सोनाखून तक बनेगी सड़क
सांसद ने कहा राजस्टेट से धालभूमगढ़ के सोनाखून तक पथ निर्माण विभाग से सड़क निर्माण होगा. सांसद ने बताया कि बड़ाजुड़ी भारत सेवाश्रम संघ जाने वाली सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगी. फूलडुंगरी से बुरुडीह होते हुए झांटीझरना बंगाल सीमा तक 23 किलोमीटर सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार हो रही है. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसी सड़कें हैं, जिसकी ग्रामीणों ने पीसीसी बनाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola