झारखंड : किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग पर 80 किलो की लैंड माइन बरामद, 6-7 वर्ष पहले लगाये गये थे

Updated at : 16 Mar 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग पर 80 किलो की लैंड माइन बरामद, 6-7 वर्ष पहले लगाये गये थे

किरीबुरू : किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग पर पुलिया के नीचे से 80 किलो का लैंड माइन बरामद की गयी. पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने सड़क को खोद कर करीब 6-7 वर्ष पूर्व में लगाये गये लैंड माइन बरामद कर बड़ी घटना को टाल दिया. लैंड माइन निकालने में करीब छह घंटे लगे. लैंड माइन का पता […]

विज्ञापन
किरीबुरू : किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग पर पुलिया के नीचे से 80 किलो का लैंड माइन बरामद की गयी. पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने सड़क को खोद कर करीब 6-7 वर्ष पूर्व में लगाये गये लैंड माइन बरामद कर बड़ी घटना को टाल दिया. लैंड माइन निकालने में करीब छह घंटे लगे. लैंड माइन का पता पुलिस को सूत्रों से मिली थी. इसके बाद गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे से पुलिया के पास खुदाई शुरू की गयी.
प्रारंभ में लाल व काला रंग का तार दिखाई दिया, जिससे लैंड माइन होने की बात पुख्ता हुई. इसके बाद जेसीबी मशीन से खुदाई कर लैंड माइन निकाली गयी. लैंड माइन खोजने के लिए दो प्रशिक्षित कुत्तों व मेटल डिटेक्टर का भी सहयोग लिया गया. यह लैंड माइन इतनी शक्तिशाली थी कि सुकमा जैसी घटना अर्थात एंटी लैंड माइन वाहन को उड़ाया जा सकता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola