गुवा : एलइडी टीवी चोरी में तीन गिरफ्तार

गुवा : गुवा सेल के क्वार्टरों में हो रही चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 20 फरवरी 2018 को विपिन कुमार ने चोरी की शिकायत की थी. एक एलइडी टीवी चोरी हुई थी. पुलिस ने आरोपी कमल लकड़ा […]
गुवा : गुवा सेल के क्वार्टरों में हो रही चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 20 फरवरी 2018 को विपिन कुमार ने चोरी की शिकायत की थी. एक एलइडी टीवी चोरी हुई थी. पुलिस ने आरोपी कमल लकड़ा उर्फ़ मानित, सुक्रान्त गागराई, शंकर सुरीन को गुवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया. वहीं टीवी नुइया निवासी कुसनु पूर्ति के पास 4000 रुपये में बेचा गया था. चोरी की टीवी खरीदने पर कुसनु पूर्ति को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के पास से नगद 3480 बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




