भांजी ने धोखाधड़ी कर एटीएम से 36 हजार उड़ाये

Updated at : 09 Mar 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
भांजी ने धोखाधड़ी कर एटीएम से 36 हजार उड़ाये

घाघरा घाट निवासी सुनीता हेंब्रम ने भांजी लक्ष्मी सामड के खिलाफ थाने में की शिकायत चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के महुलपानी स्थित घाघरा घाट निवासी सुनीता हेंब्रम के एटीएम कार्ड से मुंह बोली भांजी लक्ष्मी सामड ने धोखे से 36 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना बीते छह मार्च की है. इस संबंध में […]

विज्ञापन

घाघरा घाट निवासी सुनीता हेंब्रम ने भांजी लक्ष्मी सामड के खिलाफ थाने में की शिकायत

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के महुलपानी स्थित घाघरा घाट निवासी सुनीता हेंब्रम के एटीएम कार्ड से मुंह बोली भांजी लक्ष्मी सामड ने धोखे से 36 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना बीते छह मार्च की है.
इस संबंध में पीड़िता सुनीता ने चक्रधरपुर थाना में लक्ष्मी सामड के खिलाफ लिखित शिकायत की है. सुनीता ने बताया कि उसे एटीएम कार्ड से रुपये की निकासी करना नहीं आता था. छह मार्च को लक्ष्मी को अपने साथ लेकर एसबीआइ बैंक के एटीएम गयी. सुनीता के कहने पर लक्ष्मी ने 10-10 हजार रुपये कर तीन बार में 30 हजार रुपये निकाले. इसके बाद लक्ष्मी ने दोपहर होने की बात कह सुनीता को अपने घर ले आयी. सुनीता को अपने घर में खाना खिला कर आराम करने को कहा.
इस दौरान लक्ष्मी धोखे से एटीएम कार्ड लेकर घर से निकली. लक्ष्मी ने सुनीता के एटीएम से तीन बार में 16 हजार, 12 हजार व 8 हजार रुपये दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर दिये. सुनीता ने सात मार्च को जब अपना एकाउंट चेक किया तो 36 हजार रुपये ज्यादा निकासी मिली. सुनीता ने बताया कि केरल में तीन साल तक सिलाई का काम करके अपने खाता में गाढ़ी कमाई को जमा किया था. वह केरल से 20 दिन पूर्व चक्रधरपुर अपने घर आयी है.
दुर्घटना में शिक्षक घायल
मनोहरपुर. मनोहरपुर- चिरिया सड़क मार्ग पर गुरुवार की सुबह टीमरा कैंप के समीप टीमरा स्कूल में पदस्थापित शिक्षक हरिहर महतो (40) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें बाइक से स्कूल जाने के दौरान अज्ञात 407 ट्रक ने ठोकर मार दी. दुर्घटना में हाथ व पैर में चोट लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola