अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी 6 लाख खर्च कर सकेंगे : उपायुक्त

Updated at : 07 Mar 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी 6 लाख खर्च कर सकेंगे : उपायुक्त

चाईबासा : नप चुनाव को लेकर कार्मिक कोषांग, आचार संहिता कोषांग, वाहन कोषांग, इवीएम कोषांग, सामग्री कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग और प्रशिक्षण कोषांग अपने कार्यों को समय रहते पूरा करें. उक्त बातें पश्चिम सिंहभूम के मुख्य चुनाव अधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने नगर पर्षद चाईबासा चुनाव-2018 से संबंधित पहली बैठक में कहीं. उन्होंने […]

विज्ञापन

चाईबासा : नप चुनाव को लेकर कार्मिक कोषांग, आचार संहिता कोषांग, वाहन कोषांग, इवीएम कोषांग, सामग्री कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग और प्रशिक्षण कोषांग अपने कार्यों को समय रहते पूरा करें. उक्त बातें पश्चिम सिंहभूम के मुख्य चुनाव अधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने नगर पर्षद चाईबासा चुनाव-2018 से संबंधित पहली बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार चुनाव में छह लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं. इन उम्मीदवारों पर पैनी नजर रखी जायेगी. निर्धारित बजट से अधिक खर्च करने पर उनके निर्वाचित पद को खत्म कर दिया जायेगा.

चुनाव के दस दिनों के अंदर खर्च का ब्योरा उम्मीदवार जमा करेंगे. इसके लिये अलग से निगरानी टीम रहेगी. वहीं वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार 1.5 लाख तक खर्च कर सकते हैं. ब्लैक लिस्टेड व्यक्ति चुनाव लड़ने से वंचित होंगे. उपायुक्त ने कहा कि उनकी सूची जारी की जायेगी. सूची के विरुद्ध जाने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फॉर्म दिए जाने वाले उम्मीदवार दलीय होंगे. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ेंगे. बैठक में सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola